संयुक्त अरब अमीरात में Emirates ID सभी के लिए काफी जरूरी है। सरकारी काम के साथ दूसरी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यह कार्ड काफी ज्यादा लाभदायक होता है। Emirates ID व्यक्ति के हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ा होता है। यह कार्ड काफी ज्यादा जरूरी है अगर ऐसे में यह कार्ड कहीं खो जाता है तो काफी मुश्किल हो सकती है।

Emirates ID अगर कहीं खो जाता है तो कैसे करें रिपोर्ट?

यह बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति का अमीरात कार्ड खो जाता है तो उसे तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी ICP Customer Happiness Centre में देनी होगी। इसकी जानकारी तुरंत देनी होगी ताकि कार्ड को डीएक्टिवेट किया जा सके और किसी तरह के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।

कौनसे कागजात होंगे जरूरी?

Emirati को अपने साथ ओरिजिनल पासपोर्ट लाना होगा। वहीं GCC नागरिक को अपनी रेजिडेंसी के प्रूफ के साथ employment certificate, छात्र हैं तो स्कूल रजिस्ट्रेशन या बिजनेस लाइसेंस लाना होगा। ICP Customer Happiness Centre जाकर एप्लीकेशन देना होगा। ICP website से भी नए कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>