LPG cylinder की कीमतों में कटौती, 1 फरवरी से लागू होगा नया रेट, महंगाई से मिलेगी राहत

Satyam Kumari1 February 20251 min read0 viewsIndia

LPG gas commercial cylinder की कीमतों में बदलाव किया गया है। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा Union Budget 2025 की घोषणा की जानी है। मिली जानकारी के अनुसार इसी समय LPG सिलेंडर की नई कीमतों की जानकारी दी गई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹7 की कटौती की घोषणा की गई है।

19 kg commercial LPG gas cylinders पर लागू होंगी नई कीमतें

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि नई कीमतें 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होगा। इन गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे संस्थानों में कमर्शियल तौर पर किया जाता है। अब नई दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 1797 रुपए, कोलकाता में 1907 रुपए, मुंबई में 1749 रुपए और चेन्नई में 1959 रुपए हैं। नया रेट 1 फरवरी से लागू हो जाएगा।

कहा गया है कि ग्लोबल क्रूड ऑयल राय और दूसरे फैक्टर्स के आधार पर LPG गैस सिलेंडर को रिवाइज किया गया है। इस बात का ख्याल रखें कि घरेलू LPG cylinders की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment