बढ़ती मंहगाई से काफी परेशान है आम आदमी

आम आदमी महंगाई से काफी परेशान रहता है। ऐसे में महंगाई से एक छोटी से राहत उसके लिए बड़ी साबित हो सकती है। खासकर बात जब घरेलू गैस सिलेंडर की हो। महिलाओं को महंगाई के कारण घरेलू खर्च में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर इस बात की खुद प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि घरेलू गैस की कीमतों में अब कटौती की जाएगी। यह नियम 8 मार्च यानी कि आज रात से ही लागू हो जाएगा।

गैस सिलेंडर पर कितनी मिलने वाली है छूट?

ट्वीट में प्रधानमंत्री के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि गैस की कीमत में ₹100 की कटौती की जाएगी। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि इस कटौती का लाभ केवल उज्जवला योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को ही मिलेगा। उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।