लखनऊ से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार, 8 जून से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो जाएंगी। अभी तक अमौसी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से सिर्फ घरेलू विमानों का संचालन हो रहा था। शनिवार की सुबह 6 बजे से यहां से फ्लाइट टेक-ऑफ और लैंड करना शुरू हो जाएंगी।

पहली उड़ानें और शामिल एयरलाइंस
सबसे पहले फ्लाई दुबई, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस की पहले दिन इंटरनेशनल उड़ानें टर्मिनल 3 से रवाना होंगी। पहले अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन टर्मिनल 1 से हो रहा था।

 

बोर्डिंग काउंटर और सुविधाएं
लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए विभिन्न कंपनियों ने अपने बोर्डिंग काउंटर बनाने शुरू कर दिए हैं। इसमें इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्सप्रेस, सऊदी एयरलाइंस, ओमान एयर, थाई एयर एशिया, फ्लाईनास, सलाम एयर और फ्लाई दुबई जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। इन कंपनियों ने अपने बोर्डिंग काउंटर के साथ ही इमीग्रेशन और कस्टम के ऑफिस भी शिफ्ट कर लिए हैं।

 

इंटरनेशनल गंतव्य

फ्लाइट डेस्टिनेशन
लखनऊ से अभी तक जिन देशों में फ्लाइट जाती है, वह देश हैं- अबू धाबी, दुबई, शारजाह, दम्मन, जेद्दा, मस्कट, रियाद, रस अल खैमाह और बैंकॉक। टर्मिनल 3 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को किया था। जानकारी के मुताबिक करीब 2400 करोड़ रुपए की लागत से टर्मिनल 3 का पहला चरण बन चुका है।

 

यात्रियों की क्षमता और रोजगार
इसकी क्षमता प्रतिवर्ष 80 लाख यात्रियों की है। वहीं दूसरे चरण का काम जारी है और दूसरा चरण बनने के बाद यह क्षमता बढ़ाकर प्रतिवर्ष एक करोड़ 30 लाख यात्रियों की हो जाएगी। एक आंकड़े के मुताबिक टर्मिनल 3 से लगभग 13,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

लखनऊ एयरपोर्ट की चर्चा

चर्चा का विषय
बीते दिनों में लखनऊ एयरपोर्ट काफी चर्चा में रहा है। आईपीएल क्रिकेटर्स ने इस एयरपोर्ट की जमकर तारीफ की है। उसके बाद से उसकी तस्वीरें भी खास चर्चा का विषय रही हैं। एयरपोर्ट की तस्वीरें भी जमकर सोशल मीडिया पर शेयर की गईं।

 

GulfHindi Desk

Serving Arab, India Live News Updates since 2018. You can share your feedback, requests on gulfhindi@gulfhindi.com