लखनऊ के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. यहाँ एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर चलता था, जहाँ आग फैलने की वजह से कम से कम 15 लोगों की जान चली गई. आग इतनी भयानक थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूदने को मजबूर हो गए.

🗞️: Saudi Arabia: सऊदी विदेश मंत्री ने जॉर्डन में की GCC देशों के साथ बैठक, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर हुई चर्चा

हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से लटके तारों के सहारे नीचे फिसलकर उतरे. मौके से सामने आई तस्वीरों में लोगों की दहशत साफ देखी जा सकती है.

यह आग एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी थी जिसमें कोचिंग सेंटर स्थित था. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.