सऊदी अरब में मस्जिद-ए-नबवी के प्रशासन ने रमजान 2026 के लिए रियाजुल जन्नत (Al-Rawdah Al-Sharifah) में जियारत का समय जारी कर दिया है। इस बार भीड़ को सही तरीके से संभालने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शिफ्ट तय की गई है। जो लोग रमजान के दौरान उमराह या जियारत के लिए मदीना जा रहे हैं, उन्हें पहले से ही Nusuk ऐप के जरिए परमिट लेना होगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना वैलिड परमिट के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

📰: Sharjah में 22 महीने के बच्चे की मौत पर माता-पिता ने दिखाया बड़ा दिल, ड्राइवर को किया माफ

महिलाओं और पुरुषों के लिए जियारत का समय

प्रशासन ने भीड़ कम करने और सभी को मौका देने के लिए समय को दो हिस्सों में बांटा है। रमजान के पवित्र महीने में शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • महिलाओं के लिए: सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक और रात में 11:00 बजे से देर रात 1:40 बजे तक। ध्यान रहे कि रमजान के आखिरी 10 दिनों में महिलाओं को सिर्फ सुबह का स्लॉट दिया जाएगा।
  • पुरुषों के लिए: सुबह 11:20 से रात 8:00 बजे (ईशा की नमाज तक) और देर रात 2:00 बजे से फज्र की नमाज तक (5:00 बजे)। आखिरी 10 दिनों में रात 11 बजे से 12 बजे तक का एक अतिरिक्त समय भी जोड़ा जाएगा।

एंट्री के लिए कड़े नियम और शर्तें

जियारत के लिए जाने वाले हर जायरीन के पास Nusuk या Tawakkalna ऐप पर कन्फर्म परमिट होना अनिवार्य है। प्रशासन ने एक अहम नियम यह भी बताया है कि एक व्यक्ति को 365 दिन (एक साल) में सिर्फ एक बार ही परमिट जारी किया जाएगा। सभी जायरीन को गेट नंबर 37 (मक्का गेट) के सामने बने दक्षिणी आंगन से एंट्री मिलेगी। अंदर इबादत करने का समय केवल 10 से 15 मिनट तय किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौका मिल सके।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और सलाह

भीड़ पर नजर रखने के लिए मस्जिद परिसर में स्मार्ट सेंसर और 3D मैप का इस्तेमाल शुरू हो गया है। विदेशी यात्रियों की मदद के लिए आंगन में विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जिनके पास तुरंत अनुवाद करने वाली मशीनें मौजूद हैं। बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी एंट्री पॉइंट तक बढ़ा दी गई है। चूंकि परमिट के स्लॉट ऐप पर आते ही कुछ सेकंड में भर जाते हैं, इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐप पर लगातार नजर रखें और समय पर अपनी बुकिंग पक्की कर लें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com