शिपिंग कंपनी Maersk ने ओमान के Salalah Port पर अपने सभी ऑपरेशन को अगले आदेश तक रोक दिया है. 11 मार्च 2026 को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी गई. पोर्ट के जनरल कार्गो टर्मिनल के पास एक घटना के बाद सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है. इस फैसले का असर सऊदी अरब, यूएई और ओमान में रहने वाले उन लोगों और कारोबारियों पर पड़ेगा जो कार्गो सेवा का इस्तेमाल करते हैं.

Salalah Port पर काम क्यों रोका गया?

  • Maersk कंपनी ने बताया कि यह फैसला कर्मचारियों और जहाजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.
  • रिपोर्ट के अनुसार पोर्ट के आस पास सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है और कुछ ड्रोन की हलचल भी देखी गई है.
  • गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर में नेविगेशन सिस्टम में आ रही दिक्कतों के कारण भी जहाजों को खतरा हो सकता है.
  • कंपनी हालात पर नज़र बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होने पर ही आगे का प्लान बताया जाएगा.

बुकिंग और कंटेनर पर क्या होगा असर?

  • अब Salalah Port के लिए कोई भी नई कार्गो बुकिंग नहीं ली जाएगी.
  • पहले जो खाली कंटेनर यूएई, कतर और सऊदी अरब से Salalah भेजे जाने वाले थे, अब उनका रूट बदला जाएगा.
  • कस्टमर को अपने कंटेनर अब Sohar या Jeddah पोर्ट पर भेजने पड़ सकते हैं.
  • FM1 और ME11 जैसी प्रमुख शिपिंग सर्विस पहले ही सस्पेंड की जा चुकी हैं.
  • एक्सपर्ट का मानना है कि इस पोर्ट के बंद होने से लॉजिस्टिक का काम अब सड़क के रास्ते या Sohar पोर्ट के जरिए करना होगा.
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.