सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह के स्कीम चलाए जाते हैं जिसकी मदद से उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। Mahila Samman Savings Certificate महिलाओं के लिए एक ऐसा ही स्कीम है जिसकी मदद से महिलाओं को अधिकतम ब्याज दर दिया जा रहा है। इस स्कीम की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 को की गई थी।

इस स्कीम में 7.5% दिया जा रहा है ब्याज

इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई महिला इसी स्कीम में निवेश करती हैं तो उन्हें 7.5% का ब्याज दर दिया जाएगा। कोई भी महिला अपने नाम से अकाउंट खुलवा सकती है या फिर अगर कोई माईनर है तो उनके माता-पिता उनके नाम से खाता खुलवा सकते हैं।

2 साल के लिए वैध है यह स्कीम

इस स्कीम को 2 साल के लिए लांच किया गया था लेकिन हो सकता है कि इस स्क्रीन को आगे भी बढ़ा दिया जाए। यानी कि स्कीम में निवेश की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। इसकी मदद से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। वह इसकी मदद से आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकेंगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>