Mahila Samman Savings Certificate की घोषणा की गई थी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष (2023-2024) के लिए अपने बजट में Mahila Samman Savings Certificate की घोषणा की थी। इस स्कीम को केनरा बैंक ने भी पूरे भारत में लॉन्च कर दिया है।

बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि महिलाओं के लिए इसको पूरे भारत में केनरा बैंक के द्वारा लांच किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक विकास और उनकी आर्थिक मजबूती को बढ़ाना है।

बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी केनरा बैंक ब्रांच से संपर्क करें।

क्या है Mahila Samman Savings Certificate?

इसका टेन्योर 2 साल का होता है। इसमें ग्राहक कम से कम ₹1000 से लेकर ₹200000 तक जमा कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 7.5 per cent per annum का ब्याज दर दिया जाता है।

इस स्कीम में निवेश करने से किसी प्रकार का जोखिम नहीं रहता है। पूरे दो साल के लिए ब्याज दर फिक्स रहता है। निवेशक चाहे तो 1 साल के बाद 40 फ़ीसदी रकम निकाल सकता है।

कैसे खोल सकते हैं अकाउंट?

अकाउंट खोलने के लिए ग्राहक के पास अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, केवाईसी डॉक्युमेंट, केवाईसी फॉर्म, pay-in-slip, होना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>