महिलाओं के लिए Mahila Samman Savings Certificate की स्कीम भारत सरकार के द्वारा बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इसमें निवेश कर महिलाएं अच्छा ब्याज दर प्राप्त कर सकती हैं। अगर आप भी इस में निवेश करना चाहते हैं तो 31 मार्च 2025 तक इस स्कीम में निवेश कर सकती हैं। यह महिलाओं के लिए एक तरह का स्मॉल सेविंग स्कीम है।

कब तक इस स्कीम में महिलाएं कर सकती हैं निवेश?

बताते चलें कि इस स्कीम में महिलाएं March 31, 2025 तक निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में निवेश पर ग्राहकों को 7.5% per annum मिल रहा है। यह सरकारी स्कीम महिलाओं और बच्चियों के लिए है। इसमें निवेश कर आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

MSSC के तहत ग्राहक आसानी से न्यूनतम Rs 1,000 का निवेश कर सकते हैं। एक आर्थिक वर्ष में अधिकतम Rs 2,00,000 का निवेश कर सकते हैं। MSSC की मैच्योरिटी पीरियड 2 साल है। यानी कि ग्राहकों को अपना रकम 2 साल के लिए जमा करना होगा। किसी माइनर गर्ल के लिए उसके माता पिता रकम जमा कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>