Mahindra Bolero Neo: अगर आपका बजट 10 लाख 13 लाख के बीच में है और आप ऐसी गाड़ी खरीदना चाह रहे है जिसमे आपको फैम्ली के लिए सीटिंग कपैसिटी भी अच्छी मिले और उसमें माइलेज भी अच्छे मिले और वह जेब पर भी भारी न पड़े, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। महिन्द्रा कंपनी की बोलेरो नियो गाड़ी पर ₹65,000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है जून 2023 वाले महीने में और यह डिस्काउंट 30 जून 2023 तक वैलिड रहेगा।

Mahindra Bolero Neo पर ऐसे मिल रहा है यह डिस्काउंट ऑफर

आपको गाड़ी पर जो यह डिस्काउंट ऑफर मिलेगा, यह कैश डिस्काउंट प्लस एक्सेसरीज, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के फॉर्म में मिलेगा। इस गाड़ी पर आपको ₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट प्लस एक्सेसरीज मिलेंगी, एक्सचेंज बोनस ₹25,000 तक का मिल रहा है और कॉर्पोरेट बोनस ₹10,000 तक का मिल रहा है।

गाड़ी की कीमत 9.63 लाख से शुरू होती है

इस गाड़ी की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 9.63 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 12.14 लाख से शुरू होती है। आपको इस गाड़ी में 1493cc का इंजन मिलता है,100 bhp की पावर मिलती है। यह गाड़ी सेवन-सीटर सीटिंग कपैसिटी के साथ आती है।

MTT के साथ मिलेगा RWD

आपको Mahindra Bolero Neo गाड़ी में रेयर-व्हील-ड्राइव (RWD With MTT) ड्राइव टाइप मिलता है। इस गाड़ी में आपको 17 kmpl तक की माइलेज मिलती है और यह गाड़ी डीजल फ्यूल टाइप में ऑफर की जाती है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.