Mahindra XUV300: अगर आप महिंद्रा की XUV300 (Mahindra XUV300) को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। क्योंकि यह दमदार एसयूवी कैंटीन स्टोर्स डिपार्मेंट (CSD) में अब खरीदने के लिए उपलब्ध हो गई है।

Mahindra XUV300 TurboSport

Mahindra XUV300: 2.87 लाख रुपये का फायदा होगा

इससे पहले महिंद्रा थार और XUV700 भी CSD में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गई थी। इस गाड़ी की कीमत पर कस्टमर को अब 28 के बजाय 14% जीएसटी (GST) ही देना होगा। इस एसयूवी पर एक्स-शोरूम के मुकाबले में आप 2.87 लाख रुपये बचा सकते हैं।

Mahindra XUV300

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारतीय मार्केट के अंदर जल्द ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी ऑफीशियली लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अगर इसके माइलेज की बात की जाए, तो इसमें 20 Kmpl की माइलेज मिलेगी।

XUV300 Facelift

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग

इस गाड़ी में 2 पेट्रोल और 1 डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसमें FWD ड्राइव टाइप भी दिया गया है। यह 5-सीटर सीटिंग कैपेसिटी के साथ आती है।