Mahindra BE.05: महिंद्रा कंपनी ने जब अपनी XUV700 को लांच किया था, तो उन्होंने अपनी महिंद्रा XUV500 को डिस्कंटीन्यू कर दिया था, लेकिन महिंद्रा कंपनी ने यह वादा किया था कि, वह अपनी XUV500 को वापसी जरूर लाएंगे।

नए जनरेशन अवतार के नए डिजाइन के साथ और फ्यूचरिस्टिक BEV डिजाइन लैंग्वेज के साथ और अब एक टेस्ट Test Mule स्पाई किया गया है चेन्नई में, जोकि महिंद्रा कंपनी की नई जनरेशन XUV500 कूपे SUV का लग रहा है।

BE.05 इलेक्ट्रिक SUV या 2024 XUV500 हो सकती है?

ऐसा एक्सपेक्ट किया जा रहा है कि, महिंद्रा कंपनी की यह न्यूबॉर्न इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है? या 2024 XUV500 भी हो सकती है? लेकिन पिछले साल अगस्त में महिंद्र कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक रेंज को अनवील किया था और उसकी SUV वाली रेंज में XUV.e8 और XUV.e9 में शामिल थी।

Mahindra कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया

वहीं पर दूसरी तरफ BE वाली रेंज में भी BE.05, BE.07 और BE.09 गाड़ियां थी, अभी ऑफिशियल Mahindra कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि, यह इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी? या डीजल और पेट्रोल इंजन में ऑफर की जाएगी?

400 से लेकर 500 किलोमीटर तक की रेंज?

अगर महिंद्रा कंपनी की तरफ से यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक गाड़ी हुई तो, इसमें 400 से लेकर 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलने वाली है और ऐसा एक्सपेक्ट किया जा रहा है कि, आपको इस गाड़ी में 60 से 80 kWh की बैटरी पैक्स ऑफर की जा सकती है? जो कि 175 किलो वाट के हाई-पावर्ड फास्ट चार्जर के साथ चार्ज होगी।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.