पूरी खबर एक नज़र,

  • महिला कामगार को एक साल जेल की सजा सुनाई गई
  • अपनी मालिक के साथ की थी बदसलूकी

महिला कामगार को एक साल जेल की सजा सुनाई गई

दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने एक महिला कामगार को एक साल जेल की सजा सुनाई है। केस के डिटेल के मुताबिक गल्फ नागरिक ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी कामगार के साथ बहस के बाद कामगार ने उसकी पिटाई कर दी।

अपनी मालिक के साथ की थी बदसलूकी

बताते चलें कि अपनी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि कामगार ने उसका बाल पकड़ के तक तक खींचा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गई। इस दौरान आरोपी ने महिला की उंगली भी तोड़ दी।

बाद में मदद के लिए महिला ने अपने बच्चों को बुलाया था। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को अस्पताल ले गए। आरोपी कामगार को सजा के बाद देश से निकाला जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।