आईआरसीटीसी लेकर आया टूर पैकेज

कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के द्वारा दिए जा रहे टूर पैकेज का लाभ उठाकर कई स्थानों का भ्रमण किया जा सकता है। समय-समय पर इस तरह की टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्री देश-विदेश घूम सकते हैं।

एक बार फिर से इसी तरह की टूर पैकेज की घोषणा की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। MAJESTIC LADAKH EX AHMEDABAD (WAA006) नामक टूर पैकेज के जरीए यात्रियों को लेह और लद्दाख में यात्रा कराई जाएगी।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 7 दिनों और 6 रातों का होगा। यात्रियों को Sham Valley, Leh, Nubra और Pangong ले जाया जाएगा। यात्रियों को अहमदाबाद से फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी। यह टूर पैकेज 12 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलने वाला है।

इस दौरान यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की पूरी व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट की बुकिंग की जा सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>