सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि बीते एक सप्ताह में देशभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 21,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अवैध रिहाइश, श्रम कानून उल्लंघन और सीमा सुरक्षा नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई।

12,500 से अधिक लोग ऐसे थे जो रिहाइश (रेज़िडेंसी) कानून का उल्लंघन कर रहे थे। जबकि 5,500 लोग सीमा से जुड़े अपराधों में पकड़े गए। लगभग 3,000 लोग श्रम कानूनों का उल्लंघन करते पाए गए।

गैरकानूनी रूप से प्रवेश करते हुए पकड़े गए ये लोग

सीमा सुरक्षा इकाइयों ने 2,072 लोगों को सऊदी अरब में ग़ैरक़ानूनी रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा। इनमें:

  • 47% यमनी नागरिक थे

  • 52% इथियोपियाई नागरिक थे

  • शेष अन्य देशों से संबंधित थे।

गृह मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो लोग अवैध प्रवासियों को आश्रय देते हैं, नौकरी पर रखते हैं और उन्हें छिपने का मौका देते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाही की जाएगी।

गिरफ्तारी कुछ इस प्रकार की गई है

  • 12,500 लोग रेजिडेंसी (Iqama) कानून का उल्लंघन करते पाए गए

  • 5,500 लोग सीमा उल्लंघन से जुड़े अपराधों में पकड़े गए

  • 3,000 लोग श्रम नियमों का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार किए गए

  • 2,072 लोग सऊदी में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश करते हुए पकड़े गए (47% यमनी और 52% इथियोपियाई)

  • 28 लोग सऊदी अरब से ग़ैरक़ानूनी तरीके से बाहर जाने की कोशिश करते हुए पकड़े गए

  • 37 लोग ऐसे थे जिन्होंने अवैध प्रवासियों को आश्रय, काम, या सफर की सुविधा दी — इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने इन गतिविधियों को छिपाने की कोशिश की।

कानूनी प्रक्रिया 

  • 14,000 से अधिक लोग कानूनी प्रक्रिया में हैं, जिनमें लगभग 12,400 पुरुष हैं

  • 6,200 लोगों को उनके देशों के दूतावासों को सौंपा गया है ताकि उनके यात्रा दस्तावेज तैयार किए जा सकें

  • 3,300 लोग विदेश वापसी की अंतिम प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं

  • 10,000 प्रवासियों को पहले ही देश से बाहर भेजा जा चुका है।