मक्का की मस्जिद अल-हरम में जाने वाले जायरीन के लिए एक ज़रूरी अपडेट आया है। प्रशासन ने Hijr Ismail (अल-हतीम) क्षेत्र में प्रवेश के लिए नए समय का ऐलान किया है। यह कदम भीड़ को बेहतर तरीके से मैनेज करने और जायरीन की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

ℹ: Saudi Arabia Weather: सऊदी में शुरू हुआ जेमिनी पीरियड, आने वाले दिनों में होगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

General Authority for the Care of the Affairs of the Grand Mosque and the Prophet’s Mosque ने यह नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अब महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है ताकि वहां जाने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रवेश का नया समय

  • महिलाएं: रोज़ाना सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक प्रवेश कर सकेंगी।
  • पुरुष: रोज़ाना रात 10:00 बजे से रात 1:00 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे।

Hijr Ismail, जिसे अल-हतीम भी कहा जाता है, पवित्र काबा के पास एक अर्ध-गोलाकार जगह है। इसे काबा की मूल संरचना का हिस्सा माना जाता है। मान्यता है कि यहाँ इबादत करना काबा के अंदर नमाज़ पढ़ने के बराबर है।

अथॉरिटी ने बताया कि यह बदलाव भीड़ को नियंत्रित करने और सभी जायरीन को एक बेहतर अनुभव देने के लिए किया गया है। सभी आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस पवित्र स्थान पर अपने समय का सही उपयोग प्रार्थना और दुआओं के लिए करें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com