सऊदी अरब में उमरा और हज के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। General Authority for the Care of the Affairs of the Grand Mosque and the Prophet’s Mosque ने 17 जुलाई 2026 को एक नई डिजिटल सुविधा लॉन्च की है। इस सेवा के जरिए अब तीर्थयात्री मक्का की ग्रैंड मॉस्क में भीड़ की स्थिति का लाइव अपडेट ले सकेंगे।
QR कोड से मिलेगी भीड़ की जानकारी
तीर्थयात्री और नमाजी अब QR कोड के जरिए सीधे अपने फोन पर Mataf (तवाफ का क्षेत्र) और Masa’a (सई का क्षेत्र) में भीड़ की स्थिति देख सकते हैं। यह सेवा अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसमें स्मार्ट संकेतकों का इस्तेमाल किया गया है, जो रीयल-टाइम में भीड़ के स्तर को दिखाते हैं।
सुगम होगी इबादत की प्रक्रिया
इस नई तकनीक का मुख्य उद्देश्य तीर्थयात्रियों को कम भीड़ वाले रास्तों की पहचान करने में मदद करना है ताकि वे अपनी इबादत बिना किसी परेशानी के पूरी कर सकें। इसमें रंग आधारित संकेतकों (color indicators) का उपयोग किया गया है, जिससे लोग यह समझ सकते हैं कि किस समय और किस रास्ते से जाना उनके लिए बेहतर रहेगा। इससे न केवल भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि आने वाले आगंतुकों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।
