KUWAIT में भारतीय कपल को पाया गया मृत, पति ने बिल्डिंग के अपार्टमेंट से कूदकर दी जान

Satyam Kumari6 May 20231 min read3 viewsExtra

दो भारतीयों की गई जान

गुरुवार को कुवैत में एक भारतीय कपल की बॉडी बरामद की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति ने बिल्डिंग के अपार्टमेंट से कूदकर अपनी जान दे दी है वहीं पत्नी को फ्लैट के अंदर मृत पाया गया।

बताते चलें कि Pathanamthitta के Poonkavu के मूल निवासी Saiju Simon ने बिल्डिंग के अपार्टमेंट से कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं उनकी पत्नी Jeena को फ्लैट के अंदर मृत पाया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

रिश्तेदारों को दी गई जानकारी

यह घटना Salmiya के अपार्टमेंट में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपल ने 1 साल पहले ही शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। Saiju एक हेल्थ डिपार्टमेंट के एंबुलेंस ड्राइवर थे वहीं Jeena Salmia Indian Model School की IT कर्मचारी थी। मामले की जांच की जा रही है।

 

Share:

Comments

Leave a comment