बदसलूकी और सामान लूटने के आरोप में सजा सुनाया

अजमान क्रिमिनल कोर्ट ने एक व्यक्ति को महिला के साथ बदसलूकी और सामान लूटने के आरोप में सजा सुनाया है। रिपोर्ट के अनुसार 31 वर्षीय व्यक्ति शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट कर और उसका हैंडबैग लेकर भागने लगा।

चेहरे और नाक पर कई चोट के निशान

मेडिकल रिपोर्ट में आया कि उसे पीटा गया और उसके चेहरे और नाक पर कई चोट के निशान थे। उसके सिर और दाहिने कान में भी दर्द था, जिसे तीन दिनों तक इलाज की जरूरत थी। नशे में धुत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी से किया इंकार

आरोपी का कहना है कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ बदसलूकी की लेकिन उसने कोई चोरी नहीं की है। आरोपी को इस जुर्म के लिए तीन साल जेल की सजा के बाद देश निकाला दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।