प्रेमिका को देने के लिए फार्म से एक ऊंट चुरा लिया

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को देने के लिए फार्म से एक ऊंट चुरा लिया। Bur Dubai Police station के Brigadier Abdullah Khadim का कहना है कि उनका प्लानिंग था कि पकड़े जाने पर वह कहते कि उन्होंने यह ऊंट अपने फार्म के पास पाया।

जन्म के तुरंत बाद एक ऊंट खो गया

पीड़ित ने शिकायत दर्ज़ कराया कि जन्म के तुरंत बाद एक ऊंट खो गया है। जाँच में पता चला कि दोनों फार्म के बीच 3 किलोमीटर की दुरी है जिसे नवजात ऊंट नहीं कवर कर सकता है। पूछताछ के दौरान उसने कुबूल किया कि उसने ही ऊंट को अपनी प्रेमिका को देने के लिए चुराया था, जो काफी महंगा था। पुलिस ने ऊंट को उसके असली मालिक को दे दिया है और दोनों चोरों को public prosecution भेज दिया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।