पूरी खबर एक नजर,

  • अधिकारियों की निर्देशों का उल्लंघन
  • एक व्यक्ति गिरफ्तार 

लोगों के लिए अलर्ट जारी

रॉयल ओमान पुलिस ने भारी बारिश के कारण परेशान लोगों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि खराब मौसम में निचले इलाकों में जाने से बचें। अधिकारियों ने कह दिया है कि जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा और अपनी जान को जोखिम में डालेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन न करें 

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि North Al Batinah Governorate Police Command ने एक खाड़ी देश के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन किया।

आरोपी पानी से भरे स्थान को पार करने की कोशिश कर रहा था जिसमें उसकी जान को खतरा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।