Palm Island bridge के निचे एक महिला का शव मिला

पुलिस अधिकारीयों ने बताया है कि Deira में Palm Island bridge के निचे एक महिला का शव मिला है। महिला का शव एक सूटकेस में बंद था। सूटकेस देख एक शख्स ने दुबई पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मामले की जाँच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय फिलिपीना महिला की जान उसके बॉय फ्रेंड ने ली है।

जाँच के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटकर हत्या की गयी है। बाद में उसके प्रेमी ने उसे सूटकेस में बंद करके उसे फेक दिया था। Hor Al Anz में आरोपी को उसके घर से पुलिस ने पकड़ लिया है।

सम्बंधित अधिकारीयों के साथ मिलकर मामले की जाँच की जा रही है

Renato N. Duenas, the Philippine Consul-General, ने एक बयान में बताया है कि सम्बंधित अधिकारीयों के साथ मिलकर मामले की जाँच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला दुबई में विजिट वीजा पर रह रही थी और आरोपी के साथ फ्लैट में रहती थी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।