यमनी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई

सऊदी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यमनी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि उसने अपने घर के सदस्यों को निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना 9 साल पहले की है।

अपनी पत्नी को कपड़े वाले हैंगर में फंसा कर मार डाला था

मिली जानकारी के अनुसार Saleh Abdullah नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कपड़े वाले हैंगर में फंसा कर मार डाला था। इसके बाद उसने उसका गला भी काट दिया था। इसके बाद उसने दो से 11 वर्ष के बीच के चार बच्चों के साथ भी ऐसा ही किया। मृतक बच्चों में उसकी पहली पत्नी का भी एक बच्चा शामिल था।

जिंदगी के प्रेशर में आकर उसने ऐसा किया

आरोपी ने सभी बॉडी को एक जगह इकट्ठा कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस को बताया कि जिंदगी के प्रेशर में आकर उसने ऐसा किया है और उसे इस बात का बिल्कुल भी दुख नहीं है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।