जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाया गया है

अबु धाबी में एक महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाया गया है। महिला ने Abu Dhabi Family Court में शिकायत दर्ज़ कराते हुए कहा कि आरोपी को Dh100,000 अदा करना चाहिए क्यूंकि उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर मानसिक तौर पर हानि पहुँचाया।

 

दोनों के बिच पैसों को लेकर विवाद चल रहा है

बताते चलें कि दोनों के बिच पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। महिला ने पहले भी उसे धमकाने के आरोप में उस व्यक्ति पर क्रिमिनल कोर्ट के द्वारा Dh5,000 का जुर्माना लगाया गया था। सभी आरोपों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को Dh15,000 देने का आदेश दिया।

हालाँकि, महिला की शिकायत के बाद मामले की जाँच की गई लेकिन सुबूत की कमी के बाद आरोपी को कम सजा मिली।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।