लगा भारी जुर्माना

दुबई कोर्ट ने पुलिस अधिकारी के इंसल्ट मामले में एक व्यक्ति पर Dh50,000 का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बताया है कि Al Barsha इलाके में यह घटना हुई है जिसका क्लिप भी वायरल हो गया है।

 

अधिकारियों का कहना है कि वह शराब के नशे में था और वाहन चला रहा था। जब अधिकारियों ने उसे रोका तब वह बदसलूकी करने लगा। ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर भी वह नशे में बदमाशी करता रहा। पीछे बैठा उसका दोस्त वीडियो भी बना रहा था। वह मना करने पर भी नहीं माना। आरोपी को लोक अभियोजन भेज दिया गया है। जांच के बाद आरोपी पर Dh50,000 का जुर्माना लगाया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।