मजबूरी में खरीदा था पुराना फ्रिज, सफाई के समय मिल गए 96 लाख रुपए, बदली किस्मत

Satyam Kumari11 May 20231 min read3 viewsExtra

सेकंड हैंड चीजें भी साबित हो सकती हैं लकी

अक्सर जब लोगों के पास पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं तो वह सेकंड हैंड चीजें खरीदते हैं। लेकिन कहीं न कहीं उनके मन में यह बात खलती है और वह सोचते हैं कि काश हम भी नई चीज़ें खरीद पाते।

लेकिन कई बार सेकंड हैंड चीजें ही व्यक्ति की किस्मत को चमका देती है। कुछ ऐसा ही मामला दक्षिण कोरिया से आया है जिसमें एक शख्स ने ऑनलाइन रेफ्रिजरेटर खरीदा था। वह रेफ्रिजरेटर सेकंड हैंड था इसलिए वह उसकी सफाई करने लगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सफाई के दौरान हुआ चमत्कार

जब वह सफाई कर रहा था तब उसने देखा कि फ्रिज के नीचे टेप से कुछ चिपकाया गया है। जब उसने टेप को हटाकर देखा तो पता चला कि फ्रिज के नीचे टेप से नोटों की गड्डियां छिपाई गई हैं।

हालांकि, जेजू आइलैंड में रहने वाले इस शख्स ने इस बात की रिपोर्ट पुलिस में 6 अगस्त को दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रिज के नीचे करीब 1.30 लाख डॉलर यानी कि 96 लाख रुपए मिले थे। अगर इन पैसों का असली हकदार नहीं मिलता है तो यह सारे पैसे टैक्स काटकर उस व्यक्ति को दे दिए जायेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment