अकाउंट में उसका खाता बंद कराने गए तो उन्हें 15 लाख रुपए मिल गए

मध्य प्रदेश के पाटन में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक किसान की मृत्यु के बाद जब उसके परिजन बैंक में अकाउंट में उसका खाता बंद कराने गए तो उन्हें 15 लाख रुपए मिल गए। घरवालों को समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। यह कहानी काफी दिलचस्प है क्योंकि अपने बेटे की मृत्यु के बाद घरवालों पर रोजी-रोटी की चिंता गई थी। लेकिज बैंक में जाते हैं उन्हें ऐसी खबर मिली जिस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

क्या है मामला?

बताते चलें कि छत पर काम करने के दौरान किसान जनवेश कुमार की मृत्यु हो गई थी। घर के लोगों की हालत खराब हो गई और कहीं से भी कोई राह नहीं दिख रही थी। एक दिन जनवेश कुमार का पुत्र अपने दादाजी के साथ जनवेश का अकाउंट बंद कराने के लिए बैंक गया। जयपुर बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने उन्हें 1500000 रुपए का चेक दे दिया।

मृतक ने करा रखा था 15 लाख की KCC इंश्योरेंस पॉलिसी

पहले तो उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया और लोगों को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह बैंक अकाउंट बंद करवाने आए हैं तो उन्हें ₹1500000 का चेक क्यों दिया जा रहा है। बाद में पता चला कि मृतक ने अपने नाम से 15 लाख की KCC इंश्योरेंस पॉलिसी करा रखी थी। उसने नॉमिनी में अपने पिता का नाम दिया था। इसलिए जब यह बैंक पहुंचे तो बैंक वालों ने इन्हें 15 लाख का चेक दिया। इसकी जानकारी घर में किसी को भी नहीं थी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।