जेल की सजा सुनाई गई

संयुक्त अरब अमीरात में एक व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी प्रेमिका को चीटिंग के आरोप में मौत के घाट उतार दिया। 32 वर्षीय व्यक्ति ने सबसे पहले अपनी प्रेमिका का कत्ल किया और उसके बाद पुलिस में जाकर सरेंडर कर दिया।

हत्या कर उसे कार में छोड़ दिया था

बताते चलें कि यह घटना 2019 की है। आरोपी ने लड़की की हत्या कर उसे कार में छोड़ दिया था और कार के पीछे वाली सीट में बड़ा सा चाकू बरामद किया गया।

आरोपी ने बताया कि जब उसे धोखे के बारे में पता चला तो उससे बहुत दुख हुआ लेकिन वह इसके बारे में बात करने के लिए लड़की के घर पहुंचा। उसने उसे कार में हो बात करने के लिए बुलाया। शादी की बात से लड़की ने जब इंकार कर दिया तो उसे चाकू से गोद कर आरोपी ने मार डाला और खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।