चार महीने जेल की सजा मिली

ओमान North Al Batinah Governorate में एक व्यक्ति को चार महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि उसने संतोषजनक तरीके से ग्राहक को सेवा प्रदान नहीं की। Consumer Protection Authority (CPA) ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है।

क्या है मामला ?

ग्राहक में शिकायत दर्ज़ कराते हुए बताया कि अपने घर के लिए सजावट, पेंट और पत्थर लगाने का काम आरोपी को दिया था। लेकिन काम के लगभग दो महीने बाद, घर की भीतरी दीवार से पत्थर गिरने से वह परेशान हो गया। इसकी वजह से उसके घर के फर्नीचर को भी नुकसान हुआ।

पीड़ित ने कंपनी के मालिक को भी शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद मजबूरन पीड़ित को मामला कोर्ट तक ले जाना पड़ा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।