एक व्यक्ति को अपनी मेड को टॉर्चर करने के लिए 15 साल जेल की सजा सुनाई

दुबई कोर्ट ने एक व्यक्ति को अपनी मेड को टॉर्चर करने के लिए 15 साल जेल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय अरब मालिक ने अपनी कामगार को करीब एक महीने तक टॉर्चर किया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

बताते चलें कि यह मामला सितंबर 2020 का है। एक अरब मालिक अपनी एशियाई कामगार को गंभीर हालत में दुबई के अस्पताल में ले आया था। उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।

काम से खुश नहीं था मालिक

जांच में पता चला कि महीनों से उसे टॉर्चर किया जा रहा था जिसके कारण उसका स्वास्थ्य भी खराब हो गया था और आखिर में उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी ने बताया कि कामगार के काम से खुश न होने के कारण उसने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और उसे मार डाला।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।