पूरी खबर एक नजर,

  • एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश की
  • मिली जेल और देश निकाला की सजा 

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश है

दुबई में बहस होने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश है। दुबई के Jumeirah इलाके में महिला घरेलू कामगार का काम करती थी। पति से लड़ाई के बाद उसके साथ यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार उसका पति नहीं चाहता था कि वह काम करे।

लेकिन वह अपना काम छोड़ने को राजी नहीं थी। जब वह अपनी पत्नी से मिलने Jumeirah इलाके में गया तो मालिक में कहा कि उससे जाकर गेट पर मिले। बाद में मालिक ने पीड़िता की चीखने की आवाज सुनी।

तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को इस बात की जानकारी दी गई

मालिक ने बताया कि जैसे ही घर से बाहर गया उसने देखा कि उसके गले से खून निकल रहा है और उसे चाकू मारा गया है। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को इस बात की जानकारी दी गई। पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया और चिकित्सों ने उसे बचा लिया। आरोपी की शिकायत है कि उसकी पत्नी उसे धोका दे रही थी। लेकिन आरोपी को जेल की सजा दी गई है और जेल की सजा के बाद उसे देश निकाला की सजा दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।