दिल दहलाने वाली घटना सामने आई

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर ज्यादा समय बिताने के कारण नाराज पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर रील्स बनाती थी और इसी दिशा में आगे बढ़ रही थी।

अभिनय के दुनिया में बनाना चाहती थी पहचान 

लेकिन उसका पति इस बात को पसंद नहीं करता था और उससे नाराज रहा करता था। वैसे तो पीड़ित चित्रा एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी लेकिन वह अभिनय के दुनिया में कदम रखना चाहती थी। इसी के लिए वह वह दो माह पूर्व चेन्नई चली गई थी।

बेटी की शादी में आई थी घर

लेकिन पिछले सप्ताह वह अपनी बेटी की शादी में लौटी थी। शादी खतम होते ही वह फिर से चेन्नई जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन उसका पति ऐसा नहीं चाहता था और इसी बात पर विवाद होने लगा। पति अमृतलिंगम ने शॉल से चित्रा का गला घोंट दिया और उसे बेहोश कर भाग गया। फिर उसने यह जानकारी अपनी बेटी को दी और बेटी जब घर पहुंची तो मां को मृत पाया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।