ई कॉमर्स वेबसाइट से ग्राहकों के साथ ठगी

त्योहारों के सीजन में ई कॉमर्स वेबसाइट से ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की है। बिग दिवाली सेल से लेकर दशहरा आदि में दी जा रही छूट का खूब लाभ उठाया है। कहीं ग्राहकों को अपना मन पसंद सामान मिला तो कहीं उनके साथ ठगी भी की गई। इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति के साथ ठगी की कोशिश की गई।

अपने फ्रेंड के लिए एक गेमिंग लैपटॉप का ऑर्डर दिया था

मंगलुरु के एक ग्राहक ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से अपने फ्रेंड के लिए एक गेमिंग लैपटॉप का ऑर्डर दिया था लेकिन जब ऑर्डर घर पहुंचा और उन्होंने खोल कर देखा तो होश उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने 15 अक्टूबर को लैपटॉप का आर्डर किया था 29 अक्टूबर को उसके घर पहुंचा।

लैपटॉप खोला तो उसमें ई- कचरा और पत्थर मिला

व्यक्ति ने ओपन बॉक्‍स डिलीवरी ऑप्‍शन की सुविधा नहीं उठा पाया क्योंकि जो वो लैप टाप ऑर्डर कर रहा था तब उसमें ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी’ का विकल्प उपलब्ध नहीं था। इसलिए बाद में घर जाकर जब उसने लैपटॉप खोला तो उसमें ई- कचरा और पत्थर मिला।

कर दिया रिफंड से इंकार 

उसने तुरंत कंपनी को इसकी सूचना दी। लेकिन रिफंड से इंकार कर दिया गया। ईमेल भेजने का कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि, बाद में जब यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगा तब कंपनी ने पीड़ित को रिफंड किया।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।