• पूरी खबर एक नज़र,

    एक व्यक्ति एलिवेटर में फंस गया था

  • फायर ब्रिगेड टीम ने बचाया

एक व्यक्ति एलिवेटर में फंस गया था

Kuwait में एक व्यक्ति एलिवेटर में फंस गया जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे बचाने में कामयाब रहें। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति एक बिल्डिंग के एलिवेटर में फंस गया था जिसकी वजह से उसकी हालत काफी खराब हो गई थी।

व्यक्ति को बचा लिया गया

बताते चलें कि व्यक्ति के फंसने के बाद वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था। कम लेवल के ऑक्सीजन के कारण व्यक्ति की हालत नाजुक होती जा रही थी। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाने में जुट गई।

Kuwait Fire Force ने बताया कि आखिर में व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया और उसे जरूरी चिकित्सा मदद दी गई।