मंगलवार की घटना

अगर आपको बचाने वाला स्वयं ऊपरवाला हो तो आपको कोई एक खरोच भी नहीं पहुंचा सकता है। उत्तर प्रदेश के एक रेलवे यात्री पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उस व्यक्ति के ऊपर से पूरे 17 डिब्बे वाली ट्रेन गुजर गई और उसे कुछ नहीं हुआ।

यात्री के ऊपर से 17 डिब्बे वाली ट्रेन गुजर गई

बताते चले कि यह घटना इटावा जिले के Bharthana railway station की है। सुबह करीब 8.45am बजे भोला सिंह नामक यात्री Agra Fort-Lucknow junction intercity को पकड़ने के दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे गिर गया था।

भोला सिंह के ऊपर से पूरे 17 डिब्बे वाली ट्रेन गुजर गई। ऐसी नाजुक स्थिति मे कुछ भी हो सकता था लेकिन उन्हें बस हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।