की गई है मेडिकल निकासी

संयुक्त अरब अमीरात में मेडिकल निकासी की गई है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि शुक्रवार शाम में मोटोसाइकल एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसे तुरंत बचा लिया गया है। यह बताया गया है कि National Search and Rescue Centre ने Sharjah Police के साथ मिलकर उस व्यक्ति को बचा लिया है।

बताया गया है कि यह हादसा Al Madam region के डेजर्ट में हुआ था। बताया गया है कि हादसे में घायल व्यक्ति को Fujairah Hospital में भर्ती कराया गया है। यहां पर उस व्यक्ति का ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

हादसे में 24 वर्षीय व्यक्ति हुआ था घायल

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 22 फरवरी को 24 वर्षीय व्यक्ति को अधिकारियों ने एयरलिफ्ट किया था। बताया गया है कि वह एशियाई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। कहा गया है कि ‘search and rescue’ helicopter के द्वारा इन्हें बचाया गया है।