पूरी खबर एक नजर,

  • बीच सड़क पर दो लोगों को चाकू मारा
  • आरोपी की तलाश जारी

इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की तलाश जारी 

कुवैत में इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट एक व्यक्ति की तलाश कर रहा है जिस पर आरोप है कि उसने एक नागरिक और उसकी वाइफ को चाकू से मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने Salmiya इलाके में पब्लिक स्ट्रीट पर एक व्यक्ति को चाकू से मार दिया।

पीड़ितों की हालत ठीक

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों को मार दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति ठीक है।

अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी की जांच चल रही है। इसके अलावा इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।