फ्लाईओवर से अचानक 10 – 10 रुपए की गड्डियों की बरसात करने लगा 

बैंगलोर के KR Market के फ्लाईओवर से अचानक 10 – 10 रुपए की गड्डियों की बरसात करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा चुकी है। इस घटना में 30 वर्षीय अरुण नामक व्यक्ति अपने दोस्त सतीश के साथ फ्लाईओवर से पैसों की बरसात करता दिख रहा है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अरुण के कारण लगा ट्रैफिक 

बताया जा रहा है कि वह एक इवेंट मैनेजर है और पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है। फ्लाईओवर से नोटों की बरसात करते दिख रहा है। आरोपी ने उस लोकेशन को इसलिए चुना क्योंकि वहां बहुत ट्रैफिक होती है। इस घटना के बाद वहां और ट्रैफिक लग गई। उसने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट पर शेयर किया है।

कहा समय आने पर बताऊंगा ऐसा क्यों किया

हालांकि, बाद में अरुण ने कहा है कि इस कारण हुए ट्रैफिक जाम के लिए खेद है लेकिन मेरे इरादे सही थे। मुझे कुछ समय दीजिए, मैं जल्द ही बताऊंगा कि मैंने ऐसा क्यों किया।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।