पूरी खबर एक नजर,

  • 35 वर्षीय अफ्रीकी व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई
  • तस्करी का मामला
  • दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा

35 वर्षीय अफ्रीकी व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई

दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने एक 35 वर्षीय अफ्रीकी व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई है। आरोप है कि वह 300 ड्रग तस्करी की कोशिश कर रहा था। जेल की सजा के अलावा उसपर Dh50,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। वह व्यक्ति विजिट वीजा पर यूएई आया था।

बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को उसके सामान पर शक हुआ और उसे रोका गया। पता चला कि उसके पास एक बनाना बॉक्स था जिसमे अजीब तरह का सामान पाया गया जिसे जब्त कर लिया गया।

आरोपी ने बताया कि यह बॉक्स उसे उसके दोस्त ने दिया था

बाद में फोरेंसिक लैब में जांच किया गया तब पता चला कि वह मादक पदार्थ है। जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि यह बॉक्स उसे उसके दोस्त ने गिफ्ट के तौर पर दिया था। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि यह सामान यूएई में बैन है।