विदेश जाने के इच्छुक कामगारों को अपने वीजा पासपोर्ट संबंधी नियमों का अच्छी तरह ख्याल रखना चाहिए वरना एयरपोर्ट पर जाकर गिरफ्तार की बात कई परेशानियों का स्थापना करना कर सकता है। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले धनंजय नामक युवक के साथ कुछ इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें उनकी एक गलती के कारण उनके विदेश में जाने का सपना टूट गया।

बड़ी संख्या में कामगार विदेश में करते हैं काम

इस मामले में यह जानकारी मिली है कि धनंजय नामक युवक विदेश में जाकर काम करता था और इसके लिए उसने किर्गिज़स्तान जाने के लिए एक एजेंट से एक लाख रूपए देकर पासपोर्ट वीजा लगवाया था। एजेंट ने उसे विदेश में अच्छी नौकरी का भी वादा किया था। लेकिन किर्गिज़स्तान जाने से पहले ही जब उसे पता चला कि उसका वीजा नकली है तब वह किर्गिज़स्तान नहीं गया।

इसके बाद वह दुबई जाने के लिए मुन्ना नामक एजेंट के पास गया और उससे दुबई का वीजा लगाने की बात कही। एक लाख रुपए में उसके दुबई जाने की बात फिक्स कर दी गई। लेकिन वह जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचा अधिकारियों ने उसे रोक लिया। जांच में यह पाया गया कि पासपोर्ट पर किर्गिज़स्तान का फर्जी वीजा लगा हुआ था। वह अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>