विदेश में यात्रा करने वाली यात्रियों के पास वैध Passport और Visa होना जरूरी है। Airport पर Entry और Exit के समय पर्याप्त डॉक्यूमेंट न होने पर सुरक्षा अधिकारी तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लेते हैं। वीजा को समय समय पर रिन्यूअल करना होता है और इससे संबंधित नियमों को मानने की सलाह भी दी जाती है। तमाम तरह के सख्त नियम और चेतावनी के बावजूद भी कई बार प्रवासी कामगार गलत तरीके से विदेशों में निवास करते हैं।

Visa एक्सपायर होने के बाद भी रह रहा था कुवैत में

KUWAIT में एक इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें एक प्रवासी कामगार को गिरफ्तार किया गया है। वीजा एक्सपायर होने के बावजूद भी वह कई सालों से कुवैत में रह रहा था। Visa एक्सपायर होने के बाद एक निश्चित समय के अंदर रिन्यू कराना होता है वरना जुर्माना लगाया जाता है। गंभीर स्थिति में आरोपी पर देश में एंट्री पर भी बैन लगा दिया जाता है।

इस मामले की जानकारी तब मिली जब वह एक होटल में 35 दिन के लिए ठहरा था और बिना किराया दिए ही भाग गया। होटल मलिक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और पता चला कि आरोपी का वीजा 2017 में ही एक्सपायर हो गया है। अब आरोपी पर रेजिडेंसी नियम को तोड़ने का आरोप लगा है और जांच शुरू कर दी गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>