अपनी जिंदगी से निराश हो गया था, शहर छोडकर जाने वाला था

कभी-कभी ऐसा होता है कि लोग अपनी जिंदगी से काफी निराश हो जाते हैं और किसी ने किसी मजबूरी के कारण उन्हें शहर छोड़कर लौटना पड़ता है। लेकिन इसी बीच कोई ऐसी खबर रहती है जिसे उसकी जिंदगी बिल्कुल पलट जाती है। अमेरिका में एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है।

Ali Ghaemi नामक एक शख्स की पलटी किस्मत

बताते चलें कि अमेरिका के Ali Ghaemi नामक एक शख्स शहर छोड़कर जाने का मन बना लिया था। जाने से पहले एक बार अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहा था। उसने पिक 4 वर्जिनिया लॉटरी में आखिरी बार भाग लेने की सोची।

8 करोड़ रुपये की लगी लॉटरी 

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उसने एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 200 लॉटरी के टिकट खरीद लिए थे। ऐसा उसने इसलिए किया था क्योंकि टिकट की कीमत केवल $1 थी। आखिरकार उसकी किस्मत पलट गई और इनाम में 1 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 8 करोड़ रुपये Ali Ghaemi को मिले।

आपको भी अपनी किस्मत आजमाते रहना चाहिए। यह बताना बहुत ही मुश्किल है कि कब किसकी किस्मत पलट जाए।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।