कई बार आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है

कई बार लोग यह अंदाजा लगा लेते हैं कि आगे उनकी जिंदगी में क्या होने वाला है तो कई बार आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है और कोई रास्ता नजर नहीं आता है। लेकिन यह अंधेरा उनके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के रहने वाले Eric Abbott के साथ जिनकी नौकरी चले जाने के बाद उन्हें अपने जीवन में केवल अंधकार ही दिख रहा था।

जिंदगी का एक बुरा दिन कैसे बदल गया

नौकरी जाने के बाद वह काफी उदास हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या होने वाला है। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि अगले 24 घंटे के अंदर ही उनकी जिंदगी बदल जाएगी। दरअसल, उन्होंने एक मेल देखा जिसमे बताया गया था कि उन्होंने 2,50,000 पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये की लॉटरी लग गई है। जो घटना महज 24 घंटे के अंदर ही हुई जिसके बाद उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं रहा।

वह लिस्ट में अपना नाम पाकर खुशी से झूम उठें। उन्होंने कहा है कि वह जीके का पैसों से सबसे पहले गाड़ी खरीदेंगे और इसके बाद सारा पैसा अपने परिवार पर लगाएंगे। उनके घरवाले भी उनकी इस जीत से काफी खुश हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>