ऐसा कहते हैं कि जो भी चीज हम चाहते हैं वह हमें मिल जाती है तो अच्छी बात है लेकिन नहीं मिलती है तो यह उससे भी ज्यादा अच्छा है क्योंकि फिर इसमें ईश्वर की मर्जी शामिल हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के इलिनॉयस प्रांत के रहने वाले एक शख्स के साथ। उसके मर्जी की बात न होने के बाद वह करोड़पति बन गया ।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह वह व्यक्ति जेवेल स्टोर पर किराने का कुछ सामान खरीदने गया था। फिर उसने वहीं से लॉटरी खरीदने की सोची। मशीन से जब वह टिकट खरीदने लगा तब जो नंबर उसे प्राप्त हुए वह उसकी पसंद के नहीं थे। वह दूसरे गेम के लिए टिकट खरीदना चाहता था लेकिन मशीन ‘Lotto’ पर ही फंस गई। इससे वह काफी गुस्सा हो गया और हारकर उसने लोटो का ही टिकट खरीद लिया।

वह अनमने ढंग से टिकट लेकर अपने घर चला गया। लेकिन जब लॉटरी का ईनाम आया तो वह चौकन्ना हो गया। उसने 9.2 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 77 करोड़ रुपये का ईनाम जीत लिया था। उसकी पत्नी को इस बात का यकीन ही नहीं हुआ। बाद में उसने बताया कि अच्छा हुआ मशीन उस दिन खराब हो गई थी जिसके कारण वह आज करोड़पति बन सका है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>