रोज लॉटरी का टिकट खरीदने की थी आदत

इंसानों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो जिससे कोई फायदा न होते हुए भी वह उन्हें दोहराता है। इंग्लैंड में भी रहने वाले व्यक्ति की आदत थी कि वह हर रोज शाम में लॉटरी की टिकट खरीद कर लेट थे। शाम को घर लौटते समय टिकट खरीदने की आदत से उनकी बीबी काफी परेशान थी। कई बार दोनों में इस बात को लेकर लड़ाई भी हुई थी।

पत्नी ने बताया कि उनके पति यूरोमिलियंस टिकट खरीदने के आदि हो चुके थे। इस टिकट पर उन लोगों ने कई तरह के गिफ्ट जीते थे लेकिन वह करोड़पति बन जायेंगे उन्होंने ऐसा सोचा भी नहीं था।

एक झटके में बन गए करोड़पति

हमेशा टिकट खरीदने की आदत ने उन्हें करोड़पति बना दिया। उन्होंने कहा है कि इन पैसों से वह बच्चों को पालने का अपना वर्षों का सपना पूरा कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके अपने बच्चे अब बड़े हो गए हैं और जल्द ही घर छोड़ देंगे। लेकिन उन्हें बच्चों के साथ जिंदगी गुजारने का बड़ा शौक था।

पैसे की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब करोड़पति बनने के बाद वह अपना सपना पूरा कर पाएंगे। वह अपने गैराज को बेडरूम में बदल देंगे और दूसरे बच्चों के पालन पोषण में अपना जीवन बिताएंगे। उनका वर्षों का सपना पूरा हो जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>