अगर आप विदेशों से वापस भारत आ रहे हैं तो आपको ख्याल रखने की जरूरत है कि आप को भारत आने के बाद से सवारी गाड़ी या यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बाहर में नई गाइडलाइन के अनुसार कई राज्य लगातार लॉकडाउन लगा रहे हैं ताजा मामला मुंबई से हैं और बाकी राज्यों के बीच खबर हमारे इस रिपोर्ट को पढ़ ले.

 

देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। एक फिर संक्रमण और संक्रमितों की मौत के मामले में तेज से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

 

 

बता दें कि महाराष्ट्र में 5 नवंबर से त्योहारों को देखते हुए कोरोना महामारी के मद्देनजर कई नियमों में ढील दी गई थी। हालांकि कंटेनमेंट जोन्स में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत सिनेमा हॉल, योग संस्थान, मल्टीप्लेक्स और थिएटरों को खोलने की मंजूरी दे दी थी।

 

 

गौरतलब है कि 22 मार्च के बाद से ही देश में लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना की सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे थ।. इस बीच 7 महीने से ये सब बंद पड़े थ। हालांकि नियमों में छूट देने के साथ कुछ दिशानिर्देश भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इन नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।