Maruti Alto K10 Car: अगर आप मारुति सुजुकी कंपनी की अल्टो K10 गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि सितम्बर 2023 वाले महीने में कंपनी की तरफ से इस गाड़ी पर ₹54,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Alto K10 Car पर यह ऑफर 30 सितंबर 2023 तक वैलिड रहेगा

यह डिस्काउंट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट के फॉर्म में मिलेगा, यह हैचबैक कार कंपनी की तरफ से पेट्रोल और CNG में ऑफर की जाती है और यह ऑफर इस गाड़ी पर 30 सितंबर 2023 तक वैलिड रहेगा और इस गाड़ी में 4 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं।

ऐसे मिलेगा यह डिस्काउंट ऑफर

इस हैचबैक गाड़ी पर ₹35,000 तक कैश डिस्काउंट मिल रहा है और एक्सचेंज बोनस ₹15,000 तक मिल रहा है और कॉरपोरेट डिस्काउंट ₹4,000 तक मिल रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर रीजन, डीलरशिप, वेरिएंट, कलर और दूसरे फैक्टर पर भी डिपेंड करेगा।

कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होती है

इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 5.96 लाख रुपए से शुरू होती है। गाड़ी की माइलेज 24 kmpl तक की है और गाड़ी में 214 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा और इस गाड़ी में 998cc का इंजन दिया गया है।

जरूरी सूचना: इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में और अधिक जानने के लिए आप अपने नजदीकी मारुति सुजुकी ऑथराइज्ड डीलरशिप स्टोर से कांटेक्ट भी कर सकते हैं।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.