देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अक्टूबर महीने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा कर दी है. दिवाली से पहले आप इस महीने मारुति की कारों पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

इसमें ऑल्टो के 10 (Alto K10) से लेकर डिजायर तक शामिल हैं जिन्हें आप इस महीने छूट के साथ खरीद सकते हैं.

मारुति एस-प्रेसो

2022 Maruti S Presso Launch Price Rs 4.25 L - New Features, More Mileage

मारुति एस-प्रेसो को वर्तमान में मैनुअल वेरिएंट के खरीदारों के लिए 56,000 रुपये की अधिकतम छूट के साथ पेश किया जा रहा है. इसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 6,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. एएमटी वेरिएंट के खरीदारों को कुल 46,000 रुपये की छूट मिलेगी.

 

मारुति डिजायर

Maruti Dizre पर कुल 52,000 रुपये तक की छूट मिलती है जिसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 7,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं दूसरी ओर मैनुअल वेरिएंट केवल 17,000 रुपये की अधिकतम छूट के साथ उपलब्ध है.

 

मारुति सेलेरियो

Suzuki Celerio - Wikipedia

मारुति सेलेरियो मैनुअल वेरिएंट पर अधिकतम 51,000 रुपये की छूट मिलती है जबकि एएमटी संस्करणों पर 41,000 रुपये की छूट मिलती है. सीएनजी वेरिएंट के खरीदारों को अधिकतम 10,000 रुपये की छूट भी मिलेगी.

 

मारुति स्विफ्ट

Maruti Swift gets a mid-life update - The Hindu

मारुति स्विफ्ट पर ऑटोमैटिक वेरिएंट के खरीदारों के लिए 47,000 रुपये की छूट दी जा रही है. मैनुअल वेरिएंट का विकल्प चुनने वालों को अधिकतम 30,000 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि सीएनजी वेरिएंट के साथ कोई छूट नहीं दी जा रही है.

 

 

ऑल्टो K10

 

All-new 2022 Maruti Alto K10 VXi+ model in a detailed walkaround video

मारुति ऑल्टो K10 वर्तमान में देश में सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक में से एक है और इसे 39,500 रुपये तक की छूट के साथ पेश किया जाता है. इसमें 17,500 रुपये की नकद छूट, 7,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस शामिल हैं.