Maruti Ciaz Discount: अगर आपको सेडान गाड़ी अच्छी लगती है और आपका सेडान गाड़ी खरीदने का प्लान बन रहा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि मारुति सुजुकी कंपनी अपनी प्रीमियम सेडान गाड़ी सियाज पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के फॉर्म में डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Maruti Ciaz

Maruti Ciaz Discount: टोटल मिलेगा 53,000 का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी कंपनी की इस गाड़ी पर दिसंबर 2023 वाले महीने में टोटल ₹53,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट ₹25,000 मिलेगा एक्सचेंज बोनस भी ₹25,000 मिलेगा और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ₹3,000 का मिलेगा।

Maruti Ciaz Discount

कीमत ₹9.30 लाख से शुरू

गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत ₹9.30 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹12.29 लाख से शुरू होती है, इस गाड़ी में 1462cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा, ये गाड़ी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, गाड़ी में 20 Kmpl तक की माइलेज भी मिलेगी और सियाज गाड़ी में 510 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है।